भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले की मां का निधन, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले की मां का निधन, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता 


Jamshedpur news: भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले की माता सरदारनी बलवंत कौर खनूजा का निधन पिछले दिनों 31 मई को हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार को शब्द कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनता सेवा समिति के प्रमुख और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव मनोज मांझी और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सबने अमरप्रीत सिंह काले की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मनोज मांझी ने अमरप्रीत सिंह काले से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post