आज दिनांक 09.06.2024 को रामाधीन बागान सामुदायिक भवन के प्रांगण में लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय के अध्यक्षता में बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक रखी गई भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्व से विधायक श्री सरयू राय जी इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे
साथ जिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
इसमें लक्ष्मीनगर मंडल के तत्वाधान में जो 27 बुथ आता है। उसे 27 वोट के 10 केंद्रो के भवन प्रभारी का चयन किया गया साथ ही भवन प्रभारी को यह जिम्मेवारी दी गई कि वह बूथ के संयोजक नियुक्त करें तथा अपने क्षेत्र में उसे बूथ कमेटी की बैठक रखें और वह डेट तय करें कुछ बूथ कमेटियों और कुछ केंद्र प्रभारी ने अपने क्षेत्र में बैठक रखने की ऐलान किया।
मौके पर उपस्थित विनोद राय, सोमनाथ, विनोद यादव, राजू , नवीन, करनदीप सिंह , सुमन , मुन्ना देवी, वह अन्य उपस्थित थे।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट