जिला कलैक्टर महोदया द्वारा जिला खैरथल तिजारा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण केलिए शुरू किए गए जिला नवाचार सशक्त खैरथल तिजारा अभियान की प्रशिक्षण

जिला कलैक्टर महोदया द्वारा जिला खैरथल तिजारा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण केलिए शुरू किए गए जिला नवाचार सशक्त खैरथल तिजारा अभियान की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन ब्लाक तिजारा, टपुकड़ा, और किशनगढ़ बास में शनिवार के दिन किया गया, जिसमे सशक्त खैरथल तिजारा अभियान के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्रों की सर्वे टीमों को सर्वे के माध्यम से दिव्यांगजनों के चिन्हीकरण के बारे मे बताया गया, दिव्यांजनों के लिय चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया प्रशिक्षण में ब्लाक स्तर से एएनएम, पटवारी, आशा सहयोगिनी, ग्राम विकास अधिकारी तथा समाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें संबंधित ब्लाक से उपखण्ड अधिकारी गण और महिला एवम बाल विकास अधिकारी, एवम अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। सभी प्रतिभागियों द्वारा गंभीरता से प्रशिक्षण लिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं को भी प्रशिक्षण दलों द्वारा शांत कर गुणवत्ता पूर्ण सर्वे करने का अनुरोध किया गया।

झारखंड आज तक 
    मुकेश शर्मा 
       रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post