चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को कल्याण विभाग के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण शुरू हुआ। समारोह में बतौर *मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक

चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को कल्याण विभाग के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण शुरू हुआ। समारोह में बतौर *मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती* के हाथों साइकिल वितरण शुरू हुआ। मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल और केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल की आठवीं कक्षा के 74 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण हुआ। वहीं मुख्यमंत्री आमंत्रित फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सात पंचायत के खिलाड़ियों के बीच विधायक के हाथों फुटबॉल किट भी वितरण किया गया। इस अवसर पर  अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो,बलराम महतो,बाबूलाल मंडी, गोपन परिहारी, बड़ामारा मुखिया दसरथ मुर्मू, जमुआ मुखिया फूलमनी मुर्मू,समिति सावना मंडी,समिति दसरथ हेमब्रा टुलू साव,प्रणव बेरा,राम बास्के,राणा मल्लिक,मिथुन कर,झांटू भोल,दीपक बेहरा,जितेन हेंब्रम,रसीद खान, उज्जल महतो,आदि उपस्थित थे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


झारखंड आज तक 
    संतोष शर्मा 
      रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post