भिवाड़ी डीएसपी कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया जा रहा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग गया।

भिवाड़ी डीएसपी कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया जा रहा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बारह बजे पुलिसकर्मी दुष्कर्म के मामले के आरोपी गौरव जाटव को पूछताछ के लिए ला रहे थे लेकिन उनके कार्यालय के सामने पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी करवाई है लेकिन अभी वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। भिवाड़ी डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि तकरीबन पन्द्रह दिन पहले महिला थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामला में गौरव जाटव फरार चल रहा था। जाटव को पकड़कर पुलिसकर्मी डीएसपी कार्यालय आ रहे थे लेकिन आरोपी उनके हाथ छुड़ाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।


झारखंड आज तक
   मुकेश शर्मा
      रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post