बागबेड़ा गणेश नगर का रहने वाला विजय कुमार उर्फ मोनू को गुरुवार की

बागबेड़ा गणेश नगर का रहने वाला विजय कुमार उर्फ मोनू को गुरुवार की सुबह 9 बजे के आस-पास चार बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी थी. घटना का उद्भेदन उसके घर में लगा सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर ही खोलेगा. पुलिस उसके मकान से डीबीआर लेकर गई है और खंगालने का काम कर रही है. इसके बाद पुलिस मामले का समय पर ही उद्भेदन कर सकती है घटना के बाद एसएसपी किशोर कौशल की ओर से सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत को पूरे मामले में लगाया गया है. सिटी एसपी ने घटनास्थल को देखा और सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रहे हैं पूरे मामले में कन्हैया सिंह गैंग का ही नाम सामने आ रहा है. जमीन विवाद की घटना का कारण बताया जा रहा है. बागबेड़ा ईलाके में पहले भी जमीन को लेकर फायरिंग की घटनाएं घट चुकी है. गुरुवार की घटना के बाद से कन्हैया सिंह एक  बार फिर से विवादों के घेरे में आ गया है. कन्हैया सिंह पर शहर के अलग-अलग थानों में दर्जन भर मामले दर्ज हैं


झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post