मनोज मांझी की पहल से रत्ना प्रदान का हुआ इलाज

मनोज मांझी की पहल से रत्ना प्रदान का हुआ इलाज

Jamshedpur news : जनता सेवा समिति जमशेदपुर के प्रमुख और जनता दल यू के प्रदेश सचिव मनोज मांझी को शहर में एक समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। वह किसी के भी दुख में खड़ा होकर उसका सहारा बन जाते हैं। यही कारण है कि मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों के बीच उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी एक ऐसा ही वाक्या हुआ। मनोज मांझी को बताया गया कि एमजीएम अस्पताल में एक लाचार महिला रत्ना प्रधान का इलाज नहीं हो रहा है। उसका पैर फैक्चर हो गया है। यह बात सुनते ही वह अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंच गए। 

मानवता भी आखिर कोई चीज होती है 

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में जब बातचीत की तो पता चला कि महिला के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। इस पर मनोज मांझी ने कहा कि क्या गरीब का कोई हक नहीं। माना कि महिला के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, लेकिन उसका इलाज करना अस्पताल का कर्तव्य है। आखिरकार मानवता भी कोई चीज होती है। क्या बात सुनकर अस्पताल प्रबंधन ने जमशेदपुर निवासी महिला रत्ना प्रधान का इलाज किया। इस कार्य के लिए पीड़ित महिला बार-बार मनोज मांझी का साधुवाद कर रही थी। फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है।

झारखंड आज तक 
   संतोष शर्मा 
      रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post