प्रगति सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर बिरसानगर, जमशेदपुर में हुआ मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह।

दिनांक:14/5/2024 

प्रगति सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर बिरसानगर, जमशेदपुर में हुआ मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह।


आज दिनांक:14 मई 2024, दिन: मंगलवार को स्थानीय विद्यालय प्रगति सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर बिरसानगर ,जमशेदपुर में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित की गई । कार्यक्रम की शुरुआत  अतिथियों एवं अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन सह पुष्प अर्पण कर किया गया। तत्पश्चात विभिन्न मंचासीन अतिथियों का परिचय व सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री सरयू राय ,विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के माननीय अधिकारियों, अतिथियों के द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 के टॉप 10 भैया- बहनों कोई स्मृति चिन्ह एवं उनके अभिभावकों को श्री रामचरितमानस देकर सम्मानित किया गया । माननीय विधायक सरयू राय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर के भैया-बहन संस्कार एवं अनुशासन के लिए जाने जाते हैं एवं इस संस्था की स्थापना किस प्रकार से संस्कार युक्त शिक्षा राष्ट्र में प्रदान की जाए इस उद्देश्य के साथी हुई थी । उन्होंने आगे कहा कि है रामचरितमानस भैया-बहनों के लिए  भगवान पुरुषोत्तम राम के जीवन को अपने जीवन मे संवारने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में भैया-बहनों के द्वारा स्वागत गीत सामूहिक गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए।जिला उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर जी के साथ ही साथ भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा मंत्री नवीन जी का भी शाल पहनाकर सम्मानित किया गया! धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के आचार्य श्री शिव शंकर सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी  समिति के माननीय संरक्षक श्री मनोज लकड़ा, उपाध्यक्ष श्री वी जयशंकर, कोषाध्यक्ष श्री गौतम भट्टाचार्य, समिति सदस्य श्री अजय प्रजापति, बागबेड़ा संकुल के संकुल प्रमुख श्री रंजय कुमार राय, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभिलाष गिरि, विद्यालय की आचार्या श्रीमती सुमन लकड़ा ,श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती रेनू पांडेय, कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती विभा  सिंह, सह प्रमुख श्री अकूल  कुयला ,आचार्य श्री अंजय  कुमार मोदी के साथ अन्य आचार्य दीदी जी उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

झारखंड आज तक 
    मनोज शर्मा 
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post