जमशेदपुर में एक नया सोशल ग्रुप उभर का आ रहा है जिसका नाम टर्बन बैंक ग्रुप है टर्बन बैंक का तात्पर्य टर्बन (दस्तार) का संग्रह इसमें जो बच्चे या बड़े टर्बन खरीद नहीं सकते वो टर्बन बैंक से संपर्क करके टर्बन प्राप्त कर सकते है , जो सज्जन सेवा करना चाहता है वो टर्बन बैंक में नई टर्बन दे सकता है , टर्बन बैंक ग्रुप इसे ज़रूरत मंद लोगो तक पहुंचता है , टर्बन बैंक बच्चे अथवा बड़ो को टर्बन सिखाते भी है वो भी बिना पैसे लिए , टर्बन बैंक ग्रुप दे संरक्षक राजकमल जीत सिंह टर्बनेटर और संदीप सिंह टर्बन , जमशेदपुर के गुरुद्वारों में सिर्फ दस्तार बंधी की प्रतियोगिता ही नहीं कराते है , वे दोनों हर रविवार को कैसे अलग-अलग तरह की पगड़ी (दस्तार ) सजाते है वो भी सिखलाते है , रविवार को जिस गुरूद्वारे में पगड़ी सिखाते है ,वहाँ आखरी रविवार को गुरूद्वारे की कमिटी के सहयोग से प्रतियोगिता भी करवाते है , टर्बन बैंक ग्रुप का सभी सिखों से निवेदन है की टर्बन (पगड़ी) बांधे , जिन्हे नहीं आते वे आके हमसे सीखे लेकिन पगड़ी ज़रूर बांधे
१. अप्रैल महीने में टर्बन सिखलाई कैंप एवं पहला टर्बन प्रतियोगिता सोनारी गुरुद्वारा के सहयोग से कराया गया था
२. मई महीने में टर्बन सिखलाई कैंप एवं पहला टर्बन प्रतियोगिता गुरु सिंह सभा मानगो गुरुद्वारा के सहयोग से कराया जायेगा जो की २६ मई सुबह करीब १० बजे आरम्भ होगा
टर्बन बैंक ग्रुप
राजकमल जीत सिंह टर्बनेटर
संदीप सिंह टर्बन
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह
रिपोर्टर