बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र की जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने अपने 90 वर्षीय पिताजी श्री विपिन बिहारी सिंह के साथ साथ अपने परिवार वालों के साथ बागबेड़ा श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बागबेड़ा में बूथ संख्या 16 पर मतदान कर राष्ट्र धर्म का निर्वाह किया।
डॉ परमार ने बताया कि आज हमारे परिवार की चार पीढ़ी पिताजी, मैंने, बहन की लड़की, और नतिनी ने जमशेदपुर में मतदान किया। नतिनी ने पहली बार मतदान किया।