झारखंड क्षत्रिय संघ ने लोकसभा चुनाव तथा राष्ट्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए आज शाम 5:00 बजे से क्षत्रिय भवन कदमा में संघ के केंद्रीय पदाधिकारी तथा इकाई अध्यक्ष और महामंत्री के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को नजर रखते हुए एवं राष्ट्रहित में किसको वोट दिया जाए इस पर खुली चर्चा की गई। सभी ने अपने-अपने मन की बात रखी।
संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास गौरवमय में रहा है। प्रत्येक क्षत्रिय में इतनी क्षमता जरूर है कि वह अपने साथ-साथ 10 वोटो को दिलवाने की ताकत रखता है। जब भी राष्ट्र पर कोई संकट आया है हमने पूरे परिवार को छोड़कर उसे संकट को पहले देखा है। हमारे बच्चे,युवा, महिला एवं बुजुर्ग सभी में राष्ट्र प्रेम कूट-कूट कर भरा है। सनातन धर्म की रक्षा हमारी जिम्मेवारी है। यही एक ऐसी जाती है जो सभी जातियों की रक्षा की जिम्मेदारी पहले भी उठाई है और आज भी उठाने की क्षमता रखती है। हमारे खून में शासन चलाने का हुनर है। चर्चा में सभी ने मिलकर कहा जो भी पार्टी राष्ट्र हित के लिए सोचेगी एवं आने वाली पीढ़ी को अपना नेतृत्व प्रदान करेगी हम लोग उसी को वोट करेंगे। वर्तमान लोकसभा चुनाव में कई राष्ट्रीय पार्टियों ने क्षत्रियों को नजरअंदाज करने की कोशिश की है, यह दुखद और अनुचित है ।उन्हें चेतावनी दी गई कि आप हमें शासन से दूर रखने का प्रयास न करें। यह देश और समाज के लिए सही नहीं होगा। पूरी दुनिया हमें हिंदू राष्ट्र के नाम से जाने यह हमारा प्रथम प्रयास होगा।
झारखंड आज तक
रितेश प्रसाद
रिपोर्टर