बागबेडा थाना अंतर्गत बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 120/02/01 रोड नंबर 4, विजय कुमार सिंह उर्फ टुनटुन

बागबेडा थाना अंतर्गत बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 120/02/01 रोड नंबर 4, विजय कुमार सिंह उर्फ टुनटुन काली मंदिर के सामने वाला घर से दोपहर में लगभग 1:00 बजे काले रंग का एक्टिवा स्कूटई जिसका नंबर JHO5BW/9105 चोरी हो गई है। इसकी लिखित जानकारी बागबेड़ा थाना को भी दे दी गई है।
     चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि  पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी गुड्डू तिवारी, धनंजय सिंह ने बागबू थाना प्रभारी से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरा से चोरी की गई स्कूटी की जानकारी हासिल की जाए। इसके अलावे पेट्रोलिंग गाड़ी तेजी से की जाए।
    बागबेड़ा थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरी की गई गाड़ी की जानकारी हासिल की जाएगी और क्षेत्र में मोबाइल और पेट्रोलिंग गाड़ी की भी तेजी की जाएगी ताकि चोरी पर अंकुश लग सके।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post