सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन आज अरमरी ग्राउंड में बड़ी धूम-धाम से किया गया। पूरा झारखंड की टीम यहां क्रिकेट खेलने आई थी। गर्मी अपनी चरम सीमा पर थी। लेकिन फिर भी खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे उत्साह के साथ खेल का आनंद लिया। साथ में सभी गुरुद्वारा के प्रधान भी मैच का आनंद ले रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए पूरा इंतज़ाम किया गया था। ठंडे पानी का सरबेट, संतरा और भी कई सारी चीजे रखी गयी थी। व्यक्तिगत पुरस्कार के साथ अच्छे खिलाड़ियों को बहुत सारे पदक से सम्मानित भी किया गया। सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ने कहा कि इस तरह के खेल कूद को और अच्छी तरह से हमेशा किया जाएगा। इसके लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हमेशा सहयोग रहेगा।
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह