भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन ,

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन , 
तिजारा :- देहरा जैन मंदिर पर आचार्य विमर्श सागर जी महाराज  एवं आचार्य वसुनन्दी जी महाराज  के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव   मनाया गया । बैण्ड बाजो के साथ मंदिर से  झांकियों सहित स्वर्ण रथयात्रा का आयोजन किया गया ।   देहरा जैन मंदिर से  प्रातः 5.00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सुबह 6.15 बजे अभिषेक व पूजन , 8.00 बजे ध्वजारोहण , 9.00 बजे धर्मसभा आयोजित की गई ।  प्रातः 10.00 बजे बैण्ड बाजे के साथ देहरा जैन मंदिर से झांकियों  सहित स्वर्ण रथयात्रा का आयोजन हुआ । रथयात्रा बाजार से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंची । शोभायात्रा में झांकिया भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा , लोक कल्याण का संदेश दे रही थी । रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया ।  इस अवसर पर पार्श्वनाथ मंदिर अध्यक्ष नरेश जैन ,  देहरा जैन मंदिर अध्यक्ष मुकेश चन्द जैन , जीवनधर जैन , सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे ।

झारखंड आज तक
    मुकेश शर्मा
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post