रामगढ़ विधायक जुबेर खान के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर की कठोर कार्यवाही की मांग

रामगढ़ विधायक जुबेर खान के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर की कठोर कार्यवाही की मांग

अलवर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक जुबेर खान के साथ कल दिनांक 15 अप्रैल को प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के संबंध में कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। घटना के अनुसार जुबेर खान विधायक भी अन्य नेताओं के साथ काफिले में शामिल थे, कार्यक्रम के समापन पर जैसे ही वाहन से उतरे तो वहां तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, और धक्का मुक्की करते हुए बड़े ही अभद्र तरीके से उन्हें धकेलना शुरू कर दिया ।वह स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं, और उनका यह अधिकार है कि वह कांग्रेस के कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। इस घटना से उनके अधिकारों का हनन और मान भंग हुआ है। इस घटना की  पुष्टि उसे समय के वीडियो क्लिपिंग से की जा सकती है। पुलिस अधिकारियों की शर्मनाक घटना से कांग्रेस जन के साथ ही स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है, कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

झारखंड आज तक
    मुकेश कुमार
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post