*बहरागोड़ा:- शोकाकुल परिवार से मिले संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी*
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत बनियाकुंदर गांव के तीन महिलाओं की मौत बुधवार को खोड़ी मिट्टी खुदाई के दौरान ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा सा हिस्सा धंस जाने से जाने से घटनास्थल पर ही हो गया था. वहीं शोक संवत परिवार से मिलने शुक्रवार को श्याम *संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी* ने मृतकों सुशीला सोरेन,मंजू किस्कू व आगोमनी टुडू के घर के बनियाकुंदर गाँव पहुंचे तथा हादसे के शिकार हुए एक एक करके सभी पिड़ितों के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दुःख प्रकट करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किये.उन्होंने कहा इस दुःख की घड़ी में वे सभी पिड़ित परिवारों के साथ खड़े है. मृतकों के आश्रितों को सरकारी मुआवजा दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगें। और घायलों की ईलाज के लिए भरपूर सहयोग करेंगें।
झारखंड आज तक।
सोनम सिंह
रिपोर्टर