उत्तरी बागबेडा पंचायत अंतर्गत बाबाकुटी कपूरी ठाकुर मैदान में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े हुए जलमिनार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने निजी खर्चे से नया समरसेबल लगाकर जलमिनार को ठीक करवाए।

उत्तरी बागबेडा पंचायत अंतर्गत बाबाकुटी कपूरी ठाकुर मैदान में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े  हुए जलमिनार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने निजी खर्चे से नया समरसेबल लगाकर जलमिनार को ठीक करवाए। जल मीनार के समरसेबल जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। लोग दूर दराज से पानी खरीद कर पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को दी। पंसस‌ सुनील गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने निजी खर्चे पर नया समरसेबल खरीद कर जल मीनार को ठीक करवाने का काम‌ किए। अब जल मीनार में पानी आना प्रारंभ हो चुका है। जिससे हजारों स्थानीय ग्रामीणों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पंसस सुनील गुप्ता को धन्यवाद भी दिए हैं।
     इस मौके पर समाजसेवी  मनोज नाहा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, समाजसेवी संतोष कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित‌ थे।

      झारखंड आज तक
           रुपेश शर्मा
       मुख्य सम्पादक

Post a Comment

Previous Post Next Post