३२५ वे खालसा सिरजना दिवस के अवसर पर आज दिनांक १३ अप्रैल २०२४ शनिवार को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया,सुबह १० बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत स्त्री सत्संग सभा, कदमा के कीर्तनी जत्था

३२५ वे खालसा सिरजना दिवस के अवसर पर आज दिनांक १३ अप्रैल २०२४ शनिवार को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया,सुबह १० बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत स्त्री सत्संग सभा, कदमा के कीर्तनी जत्था भाई सनी एवं भाई रामप्रीत सिंह द्वारा संगत को कीर्तन से गुरु घर के साथ जोड़ा गया, गुरुद्वारा के सभी स्टाफ को गिफ्ट दे कर सम्मान दिया गया, प्रधान सरदार तारा सिंह के द्वारा पिछले वर्ष का लेखा-जोखा संगत को समर्पित किया एवं साल भर की उपलब्धियाँ और आने वाले वर्ष के कार्यकलाप पर सूचित किया गया,अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया .
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरजीत सिंह विर्दी,सुखविंदर सिंह,रवींद्र सिंह रवि, हरिंदर सिंह बेदी,एस के वसन,गुरप्रीत सिंह , पी एस चाने,अमरजीत सिंह, उपकार सिंह, अमर सिंह, मनरूप सिंह नागी, पूरी नौजवान टीम सभी का सहयोग रहा .
धन्यवाद 

तारा सिंह
मुख्य सेवादार
गुरुद्वारा सोनारी

झारखंड आज तक।
   अमरजीत सिंह
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post