बहरागोड़ा: शोकाकुल परिवार से मिले विधायक समीर कुमार महंती*

*बहरागोड़ा: शोकाकुल परिवार से मिले विधायक समीर कुमार महंती*
  बहरागोड़ा  प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत बनियाकुंदर गांव के तीन महिलाओं की मौत बुधवार को मिट्टी  खुदाई के दौरान ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा सा हिस्सा धंस जाने से जाने से  घटनास्थल पर ही हो गया था. वहीं शोक संवत परिवार से मिलने गुरुवार को श्याम *स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती* ने मृतकों के घर दलबल के साथ बनियाकुंदर गाँव पहुंचे तथा हादसे के शिकार हुए एक एक करके सभी पिड़ितों के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दुःख प्रकट करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किये.वहीं विधायक ने कहा इस दुःख की घड़ी में झामुमो सभी पिड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मृतकों के आश्रितों को सरकारी मुआवजा दिलाने में हर संभव प्रयास किया जाएगा और घायलों की ईलाज के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा.
मुतक परिवार मिले विधायक 
1.सुशीला सोरेन(32) पति तोता राम सोरेन और परिवार से मिले विधायक जी
2.मंजू किस्कू(32) के पति महेंद्र टुडू और परिवार मिले विधायक जी
3. आगोमनी टुडू(55) के सु पुत्री पानोसरी टुडू के परिवार से मिले विधायक जी

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,सचिव गुरु चरण मंडी,उपाध्यक्ष नव कुंवर,जिला सह सचिव समीर दास,बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ हांसदा,संगठन सचिव रासबिहारी साव,सुमित माईती,भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी,मटिहाना पंचायत अध्यक्ष बुधुराम मुर्मू,सौमित्रा ओझा,भूतिया पंचायत अध्यक्ष श्यामपद मंडी,चंद्र मोहन सोरेन,मिथुन कर,राबिन मुर्मू,आदि उपस्थित थे।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post