तिजारा में डॉ जसवंत यादव विधायक बहरोड़ का गूजर समाज द्वारा पुतला फूंका किया विरोध प्रदर्शन। डॉ जसवंत यादव विधायक द्वारा गूर्जर समाज के लोकदेवता देवनारायण

तिजारा में डॉ जसवंत यादव विधायक बहरोड़ का  गूजर समाज द्वारा पुतला फूंका किया विरोध प्रदर्शन। डॉ जसवंत यादव विधायक द्वारा गूर्जर समाज के लोकदेवता देवनारायण एवं सचिव पायलट के विरुद्ध  एक भाषण में कहे गए अपशब्दों के विरोध में गूजर समाज द्वारा बिजली घर तिराहे पर  डा जसवंत यादव के पुतले की शव यात्रा निकाली गई एवं पूतला फूंका एवं विरोध प्रदर्शन किया। गूजर समाज के लोगों द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शन को पूरे गूजर समाज के अलावा किशनगढ़,खैरथल,अलवर आदि स्थानों का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। डा जसवंत यादव द्वारा गूजर समाज के देवता एवं हमारे नेता के विरुद्ध किए गए अपशब्दों से गूजर समाज आहत हैं और निकट भविष्य में एक ओर विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

झारखंड आज तक।
 भिवाड़ी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post