सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में चैती छठ पर्व को मध्य नजर रखते हुए आज बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में चैती छठ पर्व को मध्य नजर रखते हुए आज बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समर्पण संस्था की पूरी टीम एवं पंचायत प्रतिनिधि संयुक्त रूप से नदी के अंदर प्रवेश कर नदी में बह रहे सारे कचरो को निकाल कर साफ सफाई किए। स्वच्छता जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों को नदी एवं नदी के आसपास कचरा मुक्त बनाने का संदेश भी दिया गया है ताकि नदी का पानी एवं आसपास के क्षेत्र स्वच्छ रहे।
     विदित हो कि नदी किनारे कचरो का अंबार लगे रहने के कारण स्थानीय लोगों को नहाने धोने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कपड़े धोने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कचरे का अंबार लगे रहने के कारण कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी रहती है।
      इस मौके पर समर्पण संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना, कुमुद शर्मा, छवि विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह, भगवान साह, सुरेश, चंदन सिंह,श्रवण, गौतम, कुंदन, रोहित सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

झारखंड आज तक
    रुपेश शर्मा
  मुख्य सम्पादक
  9117808040

Post a Comment

Previous Post Next Post