बहरोड़। सदर थाना क्षेत्र के कारोड़ा गाॅव में धुलण्डी पर मारपीट और अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोरोड़ा गाॅव निवासी अभय सिंह पुत्र श्रीचन्द यादव ने बहरोड़ सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह विजय, अषोक, सोनू, मोनू के साथ गाॅव के ग्राउण्ड में धुलण्डी खेल रहे थे। इसी दौरान बिना नम्बर की बोलेरो गाड़ी में 6-7 लड़के आये और हमारे उपर लकड़ी व राड़ से हमला कर दिया तथा हमारे घर आने के बाद लोकेष अजमेरीपुर ने मोबाईल से अंजाम भूगतने की धमकी देते हुए कहा कि तेरे गाॅव की लड़कियों को छेड़ते हैं तो तू निगरानी रखता है, जान से खत्म करने आ रहा हूॅ। लगभग 10 मिनट बाद तीन गाड़ियों में लगभग 15 से 18 लड़के आये और सुरेन्द्र पुत्र मुकेष उर्फ भगतजी पर फिल्मी स्टाईल में बोलेरो गाड़ी चढा दी। जिससे बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। गाॅव वालों ने हमारा बीच बचाव कर दिया। कहा कि बदमाष आये दिन हमारे गाॅव की लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। जिससे गाॅव में भारी तनाव का माहोल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती है तो गाॅव को ही कोई कदम उठाना पड़ेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाॅच षुरू कर दी है।
झारखंड आज तक
मुकेश कुमार
रिपोर्टर