पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ा बांदुआ गांव में हादी बोंगा (सरहुल पूजा) का आयोजन शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया गया. इस आयोजन के तहत नाया सह ग्राम प्रधान रविंद्र सरदार के द्वारा विधिवत रूप से सरहुल पूजा किया गया

पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ा बांदुआ गांव में हादी बोंगा (सरहुल पूजा) का आयोजन शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया गया. इस आयोजन के तहत नाया सह ग्राम प्रधान रविंद्र सरदार के द्वारा विधिवत रूप से सरहुल पूजा किया गया. शाम को नाया दारोम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हादी पर्व भूमिज समाज का प्रमुख पर्व है, जो प्रकृति से जुड़ा पर्व माना जाता है. इस पर्व को भूमिज समाज के लोग एक साथ मिलकर धूमधाम से मनाये है. इसके तहत गांव के नाया द्वारा जायराथान में पूजा किया जाता है. इस पूजा में नये साल के फूल की विशेष महत्व रहता है. इस साल की फूल की पूजा के पश्चात शाम को नाया दारोम में आशीर्वाद स्वरूप नाया द्वारा लोगो के बीच वितरीत किया जाता है. इस दौरान नाया द्वारा लोगो के गाल में चावल का पावडर लगाया जाता है. जयराथान से नाया को स्वागत करते हुये गांव के अखड़ा तक ले जाया जाता है, इस दौरान नया को जगह जगह पैर धोकर स्वागत किया जाता है. अखड़ा में रात भर सरहुल नृत्य किया जाता है. इस आयोजन में झामुमो नेता श्याम चरण सरदार, लाल सरदार, बुधेश्वर सिंह, अजीत सिंह, रतन सिंह, सुभाष चंद्र मार्डी, बूट सिंह, मृतुन्जय सिंह, संतोष सिंह, मोचीराम सिंह, तिपन सिंह, मीना सिंह, संजय मार्डी, बृहस्पति सिंह, कालिदास सिंह, लालू सिंह, विजय सिंह, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post