अलवर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने कांग्रेस पार्टी को मत एवं समर्थन देने की अपील की

अलवर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने कांग्रेस पार्टी को मत एवं समर्थन देने की अपील की

तिजारा, अलवर लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुंडावर विधायक ललित यादव ने आज भिवाड़ी, टपूकड़ा एवं तिजारा ब्लॉक में आयोजित कई सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में, मत एवं समर्थन देने की लोगों से अपील की। इस अवसर पर संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि भिवाड़ी की जल भराव की समस्या, क्षेत्र में बेरोजगारी और भविष्य में जल संबंधी सभी समस्याओं का वे ठोस रूप से निवारण करेंगे। तिजारा में आने के पश्चात सर्वप्रथम उन्होंने श्री हनुमान जी की बगीची में दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया, उसके बाद में जैन मंदिर गए जहां भगवान श्री चंद प्रभु जी के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर वंदन किया, तत्पश्चात एक होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, इमरान खान, उप प्रधान दयाराम चावड़ा, दिनेश मेहरा, विजय कुमार, वारिस खान, दिलशाद, यूनुस, सैफुल खान, जमशेद खान, दिनेश खांब्रा, ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बहुत से कार्यकर्ता और जनता उपस्थित रहे।

  झारखंड आज तक
   मुकेश कुमार सिंह 
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post