*जमशेदपुर गोपाल मैदान स्वदेशी मेला का उद्घाटन समारोह में सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी ने कहा हर व्यक्ति स्वदेशी अपनाएं , देश की गौरव बढ़ाएं।।*
जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारतीय विपणन फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 17वें 9 दिवसीय स्वदेशी मेला का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी, पूर्वी के विधायक सरयू राय जी, खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी भारत के चेयरमैन मनोज सिंह जी,स्वदेशी मेला के अखिल भारतीय संयोजक सचिंद्र बरियार जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थिति में द्वीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया गया। यह मेला 13 से 21 मार्च तक चलेगी जिसमें देश के 17 राज्यों के उत्पाद 300 स्टॉल के माध्यम से लोगों को उपलब्ध होगी। प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोग आनंद उठा सकेंगे। मौके पर सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी ने कहा कि इस तरह आयोजन करना आयोजकों का सराहनीय कदम है।लोगों के बीच स्वदेशी सामानों के प्रति प्रेरित करने के लिए ओर भी कोई आवश्यक कदम उठानी है। देश विकास की ओर अग्रसर है, ऐसे में हर एक कार्य और हर एक व्यक्ति स्वदेशी अपनाएं इसके लिए ओर प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।