आज दिनांक 29/3/2024 को टाटा मोटर्स के न्यू ट्रीम लाइन डिवीजन के मजदूर एवं प्रबंधन के लोगों ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए समाज कल्याण हेतु वालंटियर सर्विस

आज दिनांक 29/3/2024 को टाटा मोटर्स के न्यू ट्रीम लाइन डिवीजन के मजदूर एवं प्रबंधन के लोगों ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए समाज कल्याण हेतु वालंटियर सर्विस करते हुए आज बिरसानगर स्थित आनंद मार्ग द्वारा संचालित अनाथ बच्चों का आश्रम में जाकर उनके लिए राशन सब्जी  नाश्ते का सामान एवं उपहार स्वरूप चॉकलेट के पैकेट को प्रदान किया गया। जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई बच्चे काफी खुश थे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रबंधन की ओर से मनीष राणा एवं मजदूरों की ओर से यूनियन उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए रघुवीर कुमार, संजय सिंह, वरुण सिंह, साधन दत्त, पांडुरंगा राव, चितरंजन सकट मंडल, सूरज नन्दी, महेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह, भौमिक सलीम संजय।

झारखंड आज तक
     शेखर राव
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post