जमशेदपुर में नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो नगर निगम (MMC) का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रही योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि निगम का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा है।
मेयर ने स्वच्छता, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।
सुधा गुप्ता ने “क्लीन और ऑर्गनाइज्ड” मानगो का विज़न पेश करते हुए टीमवर्क, पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का आधार बताया।
उन्होंने “ओपन डोर पॉलिसी” लागू करने की घोषणा की, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।
मेयर ने कहा कि यह पद सेवा का अवसर है और वह जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN