जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में काले हिरणों की मौत प्रबंधन के लिए चिंता का

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में काले हिरणों की मौत प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। एक दिसंबर से छह दिसंबर के बीच कुल 10 ब्लैकबक की मौत दर्ज की गई है। जू में पहले 18 काले हिरण थे, जिनमें से अब केवल 8 ही जीवित बचे हैं।

जू प्रबंधन शेष हिरणों की सुरक्षा और उपचार में पूरी तरह जुटा हुआ है। मरने वाले हिरणों के नमूने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजे गए हैं और शवों का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

##Jharkhand Aaj Tak 
       रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post