जमशेदपुर की श्रेया अग्रवाल बनीं मिस झारखंड, देश के टॉप 30 में बनाई जगह

*जमशेदपुर की श्रेया अग्रवाल बनीं मिस झारखंड, देश के टॉप 30 में बनाई जगह

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर की प्रतिभाशाली बेटी श्रेया अग्रवाल ने फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026 का खिताब जीतकर न केवल शहर बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जमशेदपुर में खुशी और गर्व का माहौल है।
मानगो निवासी श्रेया अग्रवाल, श्री रमेश अग्रवाल एवं श्रीमती शीतल अग्रवाल की सुपुत्री हैं। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा KSMS स्कूल, जमशेदपुर से प्राप्त की तथा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

श्रेया शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं और बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर जिला स्कॉलर रहीं। स्कूल के दौरान उन्हें ऑल-राउंडर अवॉर्ड भी मिला। इसके साथ ही वह स्टेट-लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है।

शिक्षा और खेल के साथ-साथ श्रेया भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में प्रशिक्षित हैं और एक कुशल ड्रॉइंग आर्टिस्ट भी हैं। उनकी ये बहुआयामी प्रतिभाएं उनके व्यक्तित्व को और भी सशक्त बनाती हैं।

श्रेया अग्रवाल का चयन अब पूरे भारत के टॉप 30 प्रतिभागियों में हो चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब वह 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी, जहां से 61वीं फेमिना मिस इंडिया का चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रेया ने कहा, “फेमिना मिस इंडिया केवल एक खिताब नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है—अपने संस्कार, अपनी जड़ों और हर उस लड़की का प्रतिनिधित्व करने की, जो बड़े सपने देखती है।”

#RITESH SHARAN####

Post a Comment

Previous Post Next Post