Jamshedpur: गोलमुरी का युवक फ़ैयाज़ आलम 3 दिनों से लापता, परिवार ने की मदद की अपील...

Jamshedpur: गोलमुरी का युवक फ़ैयाज़ आलम 3 दिनों से लापता, परिवार ने की मदद की अपील...

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के निवासी फ़ैयाज़ आलम पिछले तीन दिनों से घर वापस नहीं लौटे हैं जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।

परिजनों के अनुसार फ़ैयाज़ आलम हाउस नंबर-107, मुस्लिम बस्ती, गोलमुरी, जमशेदपुर में रहते हैं। जब वे लंबे समय तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

मामले को लेकर परिवार ने गोलमुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस भी अपने स्तर से युवक की तलाश में जुट गई है।

परिवार ने प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को फ़ैयाज़ आलम के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या परिवार को सूचित करें। साथ ही इस नंबर 9097134806 पे कॉल कर सूचित करें

झारखंड आज तक 
    रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post