शहीद मास्टर सोबरन मांझी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल
झारखंड के पूज्यनीय दादाजी अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन मांझी जी के 68वें शहादत दिवस पर आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मास्टर सोबरन मांझी जैसे वीर सपूतों ने जल, जंगल, जमीन और हक-अधिकार की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि झारखंड की धरती पर ऐसे कई आदिवासी-मूलवासी योद्धा हुए, जिन्होंने जनता के अधिकार छीनने वालों के खिलाफ आवाज उठाई और समाज का नेतृत्व करते हुए बलिदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने शहीद मास्टर सोबरन मांझी जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा—
“झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। जय झारखंड!”
Jharkhand aajtak news
REPORT=M.K