बिहार चुनाव 2025: बक्सर के रितेश चौबे ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, बिहार NDA की बनी सरकार

बिहार चुनाव 2025: बक्सर के रितेश चौबे ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, बिहार NDA की बनी सरकार
पटना/बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आए नतीजों ने कई सीटों पर नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। इसी क्रम में बक्सर निवासी रितेश चौबे ने राज्य के तीन प्रमुख विजयी प्रत्याशियों—बक्सर से आनंद मिश्रा, अलीनगर से लोकप्रिय लोकगायिका व प्रत्याशी मैथिली ठाकुर, और चैनपुर से जमा खान को जीत की हार्दिक बधाई दी है।बक्सर विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच आनंद मिश्रा ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसे स्थानीय जनसमर्थन और उनकी सक्रिय चुनावी रणनीति का नतीजा माना जा रहा है।
वहीं अलीनगर में पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं प्रसिद्ध मैथिली गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की।चैनपुर सीट पर जमा खान की जीत भी चर्चाओं में रही, जिन्होंने चुनावी संघर्ष के बीच जनता का भरोसा जीतकर प्रदेश की राजनीति में अपना प्रभाव दर्ज कराया।इसी बीच, राज्य-स्तरीय परिणामों में NDA ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त करते हुए सरकार गठन का रास्ता साफ कर लिया है। एनडीए की इस जीत से पूरे प्रदेश में समर्थकों में उत्साह का माहौल है।रितेश चौबे ने अपनी बधाई संदेश में कहा कि “बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। विजयी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, यही अपेक्षा है।”बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में नई राजनीतिक ऊर्जा और उम्मीदों का दौर शुरू हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post