छठ पर्व को लेकर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कराया तालाबों की सफाई का कार्य प्रारंभ

*छठ पर्व को लेकर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कराया तालाबों की सफाई का कार्य प्रारंभ*

जमशेदपुर : आगामी छठ पर्व को देखते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी खर्च से गदड़ा स्थित ढापू तालाब की साफ-सफाई का कार्य शुरू करवाया। इसके लिए करीब 20 मजदूरों को लगाया गया है, जो छठ पर्व तक लगातार सफाई कार्य में लगे रहेंगे।
    राजकुमार सिंह ने बताया कि छठव्रतधारियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तालाब की पूरी गंदगी को हटाकर साफ-सफाई करवाई जा रही है। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि आवागमन में दिक्कत न हो।
   उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार से गदड़ा स्थित कारगिल तालाब की सफाई का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को छठ पर्व मनाने में सहूलियत मिल सके।
   उल्लेखनीय है कि दोनों तालाबों में लंबे समय से गंदगी और कचरा जमा था। छठ पर्व के मद्देनज़र इन्हें स्वच्छ करने की पहल की गई है।
  इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, समाजसेवी महेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, राकेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post