इंडिया महागठबंधन पार्टी की प्रेस वार्ता में दिखा एकजुटता — घाटशिला से उठी मज़बूत संदेश की गूंज

*इंडिया महागठबंधन पार्टी की प्रेस वार्ता में दिखा एकजुटता — घाटशिला से उठी मज़बूत संदेश की गूंज*


आज घाटशिला के जे.एन. पैलेस में आयोजित इंडिया महागठबंधन पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता ने आने वाले उपचुनाव की दिशा तय कर दी।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री कुणाल षड़ंगी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह, राजद के जिला अध्यक्ष श्री शंभू चौधरी, सीपीआई के राज्य सचिव श्री महेंद्र पाठक, जिला सचिव श्री अंबुज कुमार ठाकुर, जिला कार्यकारी सदस्य विक्रम कुमार, जिला परिषद डॉ. परितोष सिंह, झामुमो के जिला संयोजक मंडली के प्रमुख श्री बाघराय मार्डी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत काल्टु चक्रवर्ती, एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद सहित कई वरीय नेताओं की उपस्थिति ने एक बार फिर यह साबित किया कि —
 महागठबंधन केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की एक मजबूत साझेदारी है।
अपने वक्तव्य में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह ने कहा --
“कांग्रेस गठबंधन धर्म का पूर्ण पालन करेगी। अफवाहों से दूर रहकर हम झामुमो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपचुनाव लड़ेंगे और सोमेश चन्द्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि स्व. रामदास सोरेन एक सरल, संवेदनशील और जनता के प्रिय नेता थे जिन्होंने घाटशिला की सेवा को ही अपना धर्म माना। अब उनके अधूरे सपनों को उनके पुत्र सोमेश आगे बढ़ाएंगे।
अपने वक्तव्य में झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा --"स्व. रामदास सोरेन जी की विकास की लकीर जनता के दिलों में अंकित है। घाटशिला की जनता उसी भरोसे और श्रद्धा के साथ अब उनके पुत्र सोमेश चन्द्र सोरेन को अपना आशीर्वाद देगी।”
उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि “कल नामांकन के दिन इसकी झलक साफ़ दिखाई देगी।”

बैठक में आगामी उपचुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
सभी दलों ने एक स्वर में यह संदेश दिया —
यह उपचुनाव सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि संघर्ष, सेवा और विश्वास की उस विरासत का प्रतीक है जिसे स्व. रामदास सोरेन ने अपने कर्म से स्थापित किया था। आज वही मशाल उनके पुत्र सोमेश के हाथों में है — और जनता उस रोशनी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार दिख रही है।“हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, जनता का सम्मान और क्षेत्र का सतत विकास है।”
जिसके लिए पूरा गठबंधन प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post