जुगसलाई गेट के पास भीषण सड़क हादसा
जमशेदपुर: कल रात जुगसलाई गेट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में जान-माल के नुकसान की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
हाल के दिनों में शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ही दिन पहले ट्यूब कम्पनी गेट के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई थी।
प्रशासन दोपहिया वाहनों का चालान काटने में मुस्तैद तो है, लेकिन सड़क सुरक्षा की वास्तविक स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। छोटे वाहन चालकों से अपील है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
वर्तमान समय में नवरात्र और पूजा पर्व को देखते हुए यातायात दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में सभी वाहन चालकों को सतर्कता और संयम से सड़क पर चलने की आवश्यकता है।